मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गेनाइजेशन ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा कैंप

जौनपुर. मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गेनाइजेशन ने जौनपुर उत्तर प्रदेश मे निःशुल्क चिकित्सा कैंप लगाया.
कैंप मे रोगियों का निःशुल्क परिक्षण किया गया.और रोगियों को एक सप्ताह की दवाएं भी निशुल्क दी गई. आवश्यक जाँच भी की गई. आर्गेनाइजेशन के जौनपुर के समाज कल्याण अध्यक्ष ने बताया अगले कैंप मे हार्ट की ecg भी निःशुल्क की जाएगी. अध्यक्ष ने बताया कि कैंप मे हार्ट रोगियों की संख्या ज्यादा रही.
वैसे यह आर्गेनाइजेशन जन सामान्य की विभिन्न समस्याओ को शासन प्रशासन स्तर मजबूती के साथ उठा कर उनका समाधान कराने का प्रयास करता है, इसके लिए कानपुर कार्यालय मे हर रविवार को राष्ट्रीय महामंत्री तपन अग्निहोत्री जी के निर्देशन मे जनसुनवाई की जाती है. जिसमे प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी रहते हैं. जनसुनवाई में हर प्रान्त के लोग शामिल होते हैं. जिसमे समस्याएं सुनी जाती है और समाधान का सार्थक प्रयास किया जाता है. आर्गेनाइजेशन जरुरत मंदो की स्वास्थ सम्बन्धी समस्याओ के समाधान के लिए समय समय पर निःशुल्क चिकित्सा कैंप भी लगाता रहता है. इसी क्रम मे जौनपुर मे मंगलवार को निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाया गया. जिससे बड़ी संख्या मे रोगी लाभान्वित हुए.

