अपराध

नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत  

दिवंगत नवविवाहित दंपती की फ़ाइल फोटो
जौनपुर। खुटहन थाना  के तिसौली गाव में बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । गुरुवार सुबह कमरे का दरवाजा तोड़कर परिजनों ने देखा तो पत्नी का शव बेड पर पड़ा था, जबकि पति का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। एक ही कमरे में दोनों के शव मिलने से ग़ाव में सनसनी फैल गई । तिसौली गाव निवासी मिठाईलाल के 23 वर्षीय पुत्र गोविंद की शादी करीब तीन माह पहले 10 मई को 21 वर्षीय नेहा के साथ हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक शादी के बाद से ही दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। विवाद के चलते नेहा कई बार मायके भी चली जाती थी।बताया जा रहा है कि बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों रात में अपने कमरे में चले गए. सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के भीतर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए ।नेहा का शव बेड पर पड़ा था, जबकि गोविन्द का शव फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि, भेज दिया।बताया गया कि घर में गोविन्द , उसके पिता मिठाईलाल और पत्नी नेहा रहते थे। गोविन्द का छोटा भाई धर्मेंद्र परदेश में रहता है, जबकि उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्षमण सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लि, भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जायेगी । पुलिस दंपती की मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button