अपराध

चन्द्रशेखर रावण की सत्ता परिवर्तन यात्रा में खुलेआम ट्रैफिक नियमों की उड़ती रही धज्जियां

 

जौनपुर.  मछलीशहर में आजाद समाज पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा में बृहस्पतिवार को खुलेआम पुलिस महकमे के सामने ही यातायात नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं। दो पहिया वाहनों पर सवार युवकों के सर पर हेलमेट देखना मुश्किल था । एक बाइक पर तीन- तीन लोगों का सवार होकर बाइक पर खड़े होकर मछलीशहर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलना अपने में बड़ा सवाल खड़ा कर रहा था। युवाओं का यह व्यवहार यह प्रदर्शित कर रहा था कि उन्हें अपने जान की चिंता नहीं है और उनके नेताओं द्वारा बिना टोके इस रुप में चलने देना बता रहा था कि संविधान और कानून से खिलवाड़ उनकी आदत है तथा अपने ही चहेतों की जान से अगर लगाव रखते तो उन्हें जरुर टोकते।
जिसका डर था वही हुआ मछलीशहर जंघई हाइवे जगदीशपुर बाजार में सड़क हादसा हो ही गया तीन बाइक सवार आपस में भिड़ ही गये बिना हेलमेट लगाये एक युवक के सिर में बुरी तरह चोट लग ही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button