वाजिदपुर तिराहे पर हरिहर सिंह स्कूल के सामने नाले पर रात को हो रहा कब्जा
रात के अंधेरे में चलती JCB को देखा जा सकता है

जौनपुर. लाइन बाजार थाना क्षेत्र मे लेखपाल कन्हईपुर की मिली भगत में व इलाका पुलिस की निष्क्रियता से रात-रात में नाले पर कब्जा किया जा रहा है. पुलिस आई काम बंद पुलिस गई काम शुरू.
मौहल्ला कन्हईपुर चांदमारी रोड के द्वारा आये दिन भूमाफियाओं द्वारा राजस्व विभाग को अनुचित लाभ देकर नाला भीटा बंजर भूमि पर कब्जा किया जा रहा है. प्रशासन असहाय नजर आ रहा है.
आज दिनांक 8/10/2026 समय 8 बजे रात भूमाफिया द्वारा भेसासुर नाला हरिहर सिंह इंटरनेशनल स्कूल के दक्षिण और टावर भवन के पश्चिम जेसीबी मशीन द्वारा नाले को काट कर कब्जा किया जा रहा था परंतु संयोग से 112 नं. पुलिस
की गाड़ी रोड पर आकर खड़ी हुई। पुलिस की गाड़ी देखकर जेसीबी ने भी अपना काम करना बन्द कर दिया और भूमाफिया गैंग हट गयी लेकिन पुलिस के जाते ही फिर से अतिक्रमण कर कब्जा करना शुरू कर दिया गया. आखिर चांदमारी मोहल्ले पल रहे भूमाफियाओं का हौसला क्यों इतना बढ़ा हुआ है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि कन्हैपुर चांदमारी क्षेत्र में हो रहे कब्जों को रोक कर सरकारी जमीन बचा ले.