जौनपुर मे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की हलवाई ट्रेड का प्रशिक्षण शुरू
जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक श्री राम नवल जी ने किया उद्घाटन

जौनपुर. सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत फिक्सी ने जौनपुर में हलवाई ट्रेड में प्रशिक्षण प्रारंभ किया. प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र जौनपुर के सहायक प्रबंधक श्री राम नवल जी ने किया. इस अवसर बोलते हुए उन्होने सरकार की विभिन्न योजनाओं की चर्चा की.उन्होंने बताया कि सरकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत किसी भी ट्रेड में प्रशिक्षण लेने पर अभ्यर्थी को 10 लाख का लोन बिना ब्याज के देगी. ताकि वह अपना उद्योग स्थापित कर सके. अधिकतम उम्र का कोई बंधन नहीं है. कम से कम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए. उन्होंने अभ्यर्थियों को फाइल फ़ोल्डर प्रदान किया.ताकि प्रशिक्षण के दौरान जरूरी चीजें नोट कर सकें. उद्घाटन के अवसर पर संस्था के जिला समन्वयक ने बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया और प्रशिक्षण केंद्र पर आने के लिए आभार व्यक्त किया.