अपराध
जिलाधिकारी के बार बार आदेश के बावजूद भीटा भूमि पर निर्माण नहीं रोक रहा भूमाफिया

- जौनपुर. लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कन्हैपूर में araji नंबर 11 जो सरकारी बंजर भीटा है. इस ज़मीन पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था, इस भूमि पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्टे दिया गया है. लेकिन अवैध कब्जा करने वाले स्थगन को आदेश रद्दी की टोकरी में फेंक कर धड़ल्ले से भवन निर्माण कर रहे हैं. स्थानीय निवासी दीप नारायण यादव का कहना है कि सभी अधिकारियों को फोटो सहित लिखित जानकारी लगातार दे रहा हूं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रहीं है . सरकारी जमीन पर लगातार कब्जा हो रहा है. दीप नारायण यादव ने बताया कि अभी 19 अगस्त को हो रहे निर्माण के बारे मे जिलाधिकारी महोदय को निर्माण की फोटो सहित प्रार्थना पत्र दिया, जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल sdm सदर और co सिटी को कार्य रुकवाने हेतु निर्देशित किया लेकिन भूमाफिया प्रवृत्ति बीरबल यादव अधिकारियों के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए लगातार निर्माण कर रहे हैं.
- बताना आवश्यक है कि उक्त भूमि पर तत्कालीन जिलाधिकारी दिनेश चंद्र महोदय ने जनवरी 2026 को माननीय उच्च न्यायालय के स्टे के अनुक्रम में हर तरह के निर्माण को रोकने का आदेश दिया था, लेकिन आदेश का कोई असर नहीं. दीप नारायण ने कई बार अवैध निर्माण की जानकारी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को दी, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस विभाग कार्य रुकवाने में असफल रहा.
- यही नहीं सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को भी माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद से अवैध निर्माण को गिराने सम्बन्धी फैसला को 90 दिन के अंदर सुनाने का आदेश दिया है, लेकिन न सिटी मजिस्ट्रेट महोदय फैसला दे रहे हैं न अवैध निर्माण कार्य रुक रहा है, जनपद वासियों को यह नहीं समझ में रहा है कि न्यायालय स्तर पर कई आदेश के बावजूद जिला प्रशासन सार्वजनिक संपत्ति को क्यों नहीं बचा पा रहा है.

