Uncategorized

नवगढ़ में यूपीकॉन द्वारा संचालित 10 दिवसीय दर्जी ट्रेड में प्रशिक्षण संपन्न हुआ

चंदौली. विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत नवगढ़ चंदौली में चल रहे 10 दिवसीय दर्जी ट्रेड पर प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को समाप्त हुआ इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष नवगढ़  श्री सर्वजीत सिंह खरवार जी थे उन्होंने अपने संबोधन में कहा की उत्तर प्रदेश सरकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत परंपरागत कारीगरों और छोटे उद्योगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण एवं आधुनिक टूल किट प्रदान कर रही है. नौगढ़ में 10 दिवसीय दर्जी ट्रेड में चलने वाले प्रशिक्षण समारोह प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को उन्होंने बताया कि हर महिला को उत्तर प्रदेश सरकार 4500 रुपए एवं सिलाई मशीन प्रदान करेगी जिससे महिलाओं को स्वावलंबी बनने में पूरा सहयोग मिलेगा.नौगढ़ में प्रशिक्षण देने के लिए यूपीकॉन एवं जिला कोऑर्डिनेटर डॉक्टर ज्ञान प्रकाश सिंह को अच्छे प्रशिक्षण के लिए धन्यवाद दिया. इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर डॉक्टर ज्ञान प्रकाश सिंह ने मंच पर आसीन महानुभावों को अवगत कराया की हमें एवं हमारी टीम को नौगढ़ के बारे में डराया गया था कि यह नक्सल प्रभावित क्षेत्र है या ट्रेनिंग नहीं हो पाएगी लेकिन हम डरे नहीं, हम लोगों ने यहां पर अच्छे ढंग से ट्रेनिंग दिलाई, महिलाओ द्वारा सिले गए कपड़ो के प्रारूप मंच पर लगाए गए थे .ट्रेनिंग के दौरान यहां के लोगों द्वारा हमारे प्रशिक्षकों को भरपूर सहयोग मिला. किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई. अंत में मुख्य अतिथि एवं उनके साथ आए भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया इस समापन समारोह कार्यक्रम में सम्मानित श्री देवेंद्र साहनी जी (पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नौगढ़) . श्री अरविंद कुमार तिवारी जी (भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष),श्री राधे श्याम श्रीवास्तव जी (पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष)एवं . श्री राम जी केसरी (पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष) की गरिमामयी उपस्थित महत्वपूर्ण थी. आप सब ने भी उत्तर प्रदेश सरकार के चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया. अंत में जिला के कोऑर्डिनेटर ने आये हुए आगंतुकों का आभार ब्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button