देश

मोदी जी की अपील पर छोटे इलेक्ट्रिक वाहन का प्रचलन बढ़ा

जौनपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल डीजल की बचत करने की अपील के बाद नेताओं द्वारा अपने वाहनों का काफिला छोटा किये जाने तथा कार्यालय जाने के लिए सरकारी बसों, मेट्रो,ई रिक्शा तथा साइकिल तक की यात्रा करके सोशल मीडिया पर वीडियो फोटो शेयर की जा रही है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने भी ईधन संरक्षण की मुहिम को धरातल पर लाने के लिए अपने काफिले से स्कार्ट को हटा दिया है। उन्होंने निर्देशित किया है सभी विभाग वाहनों अनावश्यक उपयोग न करें।इस बीच शुक्रवार को पेट्रोल तथा डीजल के दामों में क्रमशः 3.14 रुपए तथा 3.11 रुपए की वृद्धि के बीच जनपद में पेट्रोल की बचत के लिए दो पहिया और चार पहिया वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोग सड़कों पर चल रहे हैं और उन्हें यह कदम किफायती भी लग रहा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रयोग करने वाले राजू सिंह कहते हैं कि उनके लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना बहुत ही मितव्ययी साबित हुआ है।बिजली भी पर्याप्त समय रह रही है ऐसे में चार्जिंग में दिक्कत नहीं है।मछलीशहर के बामी गांव निवासी अजय यादव जो फौजदार इंटर कॉलेज मछलीशहर में अध्यापक हैं वह भी  इलेक्ट्रिक स्कूटर यूज कर रहे हैं वह भी अपना निर्णय किफायती मानते हैं।मछलीशहर तहसील में अधिवक्ता का काम करने वाले बामी गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह और करौरा गांव निवासी प्रतीक यादव एक ही इलेक्ट्रिक स्कूटर से आते जाते हैं जिससे उन्हें पेट्रोल डीजल पर पैसा खर्च करने से मुक्ति मिल गई है। मछलीशहर जंघई मार्ग पर स्थित जगदीशपुर बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की एजेंसी चलाने वाले दिनेश प्रताप सिंह कहते हैं इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और क्यूरी दोनों बढ़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button