अपराध
जौनपुर मे चाइनीज मांझे की चपेट में आने के बाद गला कटने से एक मौत और

पत्रकार शंभू सिंह की कलम से
- जौनपुर. चाइनीज मांझे की चपेट में आने से डॉक्टर समीर हाशमी की गला कटने के बाद स्थानीय लोगों ने डॉक्टर समीर (करीब 32 वर्ष)को पहुंचाया जिला अस्पताल,जहां डाक्टरों ने डॉ.समीर को मृत घोषित किया.
*डॉक्टर समीर जिला अस्पताल में भी ट्रेनिंग के तौर पर दे चुके थे सेवा*
जनपद के केराकत तहसील में एक क्लिनिक भी चलाते थे डॉक्टर समीर
*फिलहाल डॉक्टरों ने शव को मर्चरी हाउस में भेजा,
*जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहा के समीप हुआ हादसा*
*जिला प्रशासन से पूर्व में भी चाइनीज मांझा को लेकर तमाम समाजसेवी संगठन कर रहे थे विरोध, पुलिस प्रशासन चायनीज मांझा के कारोबारियो पर नकेल कसने में हो रहा फेल , जनपद वासियों ने जिला प्रशासन से जनहित में चाइनीज मांझा के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध फौरन कार्रवाई करने की मांग की है, आखिरकार चाइनीज माझा के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध जिला पुलिस क्यों कर रही है परहेज,पूछता है जौनपुर.
अभी कितने और बेकसूर लोगों की जान गंवाने का जौनपुर पुलिस को है इन्तजार.