सरकारी प्रशिक्षण को बाधित किया, समन्वयक ने दी FIR के लिए थाने पर तहरीर
जौनपुर. लाइन बाजार थाना क्षेत्र में मोहल्ला वाजिदपुर दक्षिणी में आराजी नंबर 63 बंजर भूमि है. जिस पर लोग अपनी मोटर साइकिल आदि खड़ी कर पास पड़ोस में जाते हैं. आज दिनाँक 10 October को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का प्रशिक्षण चल रहा था. प्रशिक्षण में भाग लेने जा रहे प्रदेश सरकार द्वारा चयनित अभ्यर्थियों ने पूर्व की भांति अपनी मोटर साइकिल उक्त बंजर भूमि पर खड़ी कर बगल चल रहे सरकारी प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु जाने लगे तो रीमा सिंह निवासी वाजिदपुर दक्षिणी ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण में जाने से रोका. इसकी जानकारी मिलने पर प्रशिक्षण के समन्वयक से भी विवाद एवं तरह तरह की धमकी दी. और कहा कि महिलाओं को नहीं जानते, किसी केश में फंसाने में देर नहीं लगेगी. सरकारी प्रशिक्षण रोकने एवं गाली गलौज एवं धमकी देने की शिकायत लेकर प्रशिक्षण समन्वयक ने थाने पर तहरीर दे दी है. थाना प्रभारी ने जमीन की नाप एवं स्थिति की जानकारी राजस्व विभाग को तहरीर भेज दिया.

