UPI ने व्यापार को आसान किया है, लेकिन इसका खर्च छोटे व्यापारी पर बोझ बने -जैकी साहू
व्यापारियों की विशाल बैठक में गूंजा एमडीआर का मुद्दा, नगर अध्यक्ष जैकी साहू बोले - "यदि सरकार किसी भी प्रकार का छुपा हुआ शुल्क व्यापारी पर लगाती है तो व्यापार मंडल इसका पुरजोर विरोध करेगा

*जौनपुर।* भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जौनपुर नगर कमेटी की अति आवश्यक संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के निर्देशन में नगर अध्यक्ष जय कृष्ण साहू “जैकी” की अध्यक्षता में हिचकी चाट रेस्टोरेंट, चौरा माता मंदिर, ओलंदगंज में संपन्न हुई। बैठक में पूरी नगर कार्यकारिणी समेत सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा *डिजिटल भुगतान पर एमडीआर* रहा। नगर अध्यक्ष जैकी साहू ने कहा कि UPI ने व्यापार को आसान किया है, लेकिन इसका खर्च छोटे व्यापारी पर बोझ बनकर नहीं आना चाहिए। संगठन की स्पष्ट मांग है कि UPI मर्चेंट लेनदेन पर किसी भी प्रकार का MDR चार्ज न लगे और *यदि किसी भी प्रकार का छुपा हुआ शुल्क है तो केन्द्र सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए,* उसकी जानकारी पहले से स्पष्ट रूप से बताई जानी चाहिए.
जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑनलाइन कंपनियों और ऑफलाइन दुकानदारों के बीच सरकार समान अवसर सुनिश्चित करे। जिससे छोटे व्यापारियों का व्यापार सुरक्षित रहे साथ ही साइबर फ्रॉड से व्यापारियों को बचाने के लिए जल्द ही एक विशेष कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने कहा की व्यापारियों के हितों के लिए निरंतर प्रयास और आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष के लिए तैयार रहूँगा
नगर प्रभारी अजीत सोनकर एवं महामंत्री दिलीप जायसवाल* ने संयुक्त रूप से कहा कि त्योहारों को देखते हुए बाजारों में नियमित साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए। बाजारों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगे और कमर्शियल सोलर पैनल पर भी घरेलू सोलर की तरह सब्सिडी दी जाए।
नगर उपाध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने कहा कि समय के साथ व्यापार करने का तरीका बदलना होगा। सभी व्यापारियों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के लिए एक भव्य डिजिटल कार्यशाला का आयोजन किया जाए, जिससे व्यापारी डिस्प्ले, ऑनलाइन पेमेंट और डिजिटल मार्केटिंग सीख सकें।
नगर उपाध्यक्ष श्याम वर्मा ने सुझाव दिया कि हर महीने “व्यापारी संवाद बैठक” अनिवार्य रूप से होनी चाहिए, जो किसी भी व्यापारी की दुकान या प्रतिष्ठान पर आयोजित की जा सकती है, ताकि नई समस्याओं, सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक मुद्दों पर निरंतर चर्चा होती रहे।
नगर उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि व्यापारी ही रोजगार देता है, टैक्स देता है और शहर की अर्थव्यवस्था चलाता है। व्यापारी लाखों परिवारों को अप्रत्यक्ष रोजगार देता है, इसलिए सरकार द्वारा व्यापारी सुरक्षा बीमा योजना लागू होनी चाहिए और जौनपुर के बाजारों को आधुनिक बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
अंत में सर्वसम्मति से तय हुआ कि आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजार के प्रमुख स्थानों पर संगठन द्वारा पेयजल, शरबत व अन्य सुविधाओं के सेवा-स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे राहगीरों और दर्शनार्थियों को राहत मिल सके। इस पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर संजय जायसवाल, रवि गुप्ता, सोमेंद्र अग्रहरि, डॉ. दिलीप सिंह, नवीन साहू, एड. प्रशांत कुकरेजा, अमनदीप सिंह, अभिषेक गुप्ता, शम्मी, सुरेंद्र मौर्य, ध्रुव जायसवाल, नितिन जायसवाल, सुनील सोनकर, सौरभ गुप्ता, फैसल, अभिषेक चतुर्वेदी, अजय मौर्य, राजीव गुप्ता, राजेश गुप्ता, बंटी साहू, रूपेश गुप्ता, देवेश वैश्य, कृष्ण सेठ, अजीत सोनकर, रमेश श्रीवास्तव, डॉ. चंदन नाथ गुप्ता, संतोष सेठ, हीरालाल मोदनवाल, महेश कुमार, कुणाल सेठ सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।





