Uncategorized

पूर्वांचल के जिलों में घासों पर अब दिखाई पड़ रही ओस की बूंदे

जौनपुर. सुबह ओस की बूंदें दिन में तेज धूप, बदल रहा मौसम का मिजाज. मॉनसून के अवसान और शरद ऋतु के आगमन का य़ह द्योतक है.
क्षेत्र में सुबह हल्की धुंध के बीच घास पर ओस की बूंदें दिखना शुरू हो गई हैं जो मौसम परिवर्तन का संकेत दे रही हैं यद्यपि दिन में तेज धूप का सिलसिला जारी है। मानसून की विदाई की बेला आ गई है। सुबह की बेला आसमान सुन्दर दिख रहा है। तहसील क्षेत्र के बसुही नदी किनारे बसे बामी,तिलौरा, भटेवरा,सेमरहो,कठार, रामगढ़, ऊंचडीह, अमोघ आदि गांवों में नदी किनारे उगी काश में सफेद फूल निकल आये हैं।जो मौसम के परिवर्तन का संकेत दे रहे हैं। बारिश न होने से एक बार फिर से किसान धान के खेतों की सिंचाई पर जुट गए हैं।दिन में तेज धूप होने से लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। बच्चे विशेष रूप से वायरल फीवर के शिकार हो रहे हैं।बामी गांव के किसान रवीन्द्र सिंह कहते हैं कि अभी अगर बारिश न हुई तो धान के खेतों को तीन से चार बार सिंचाई करने की जरूरत पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button