राज्य

सावन में नानवेज से दूरी के चलते मशरूम के दाम उछले,

मशरूम उत्पादकों को फायदा

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।सावन महीने में पूजा पाठ के चलते लोगों के घर में इस नानवेज बनना बंद चल रहा है जिसके चलते मशरूम की डिमांड बढ़ गई है। डिमांड बढ़ने का असर मशरूम के दामों पर भी दिखाई देने लगा है। मशरूम के सामान्य खरीदारों के अलावा नानवेज खाने वाले विकल्प के रूप में मशरूम खा रहे हैं। मुंगराबादशाहपुर सब्जी मंडी में मशरूम बेचने वालों ने बताया कि वे थोक में क्वालिटी के अनुसार 200 से 225 रुपए के प्रति किलो की दर से इस समय मशरूम की खरीदारी कर रहे हैं ।सावन महीने से पहले यही मशरूम 120 से 160 रुपए प्रति किलो थोक भाव में मिलता था। वैसे पनीर की भी डिमांड बढ़ी है लेकिन पनीर में व्यापक मिलावट की खबरों के बीच मसालेदार भोजन पसंद करने वाले मशरूम को ही तरजीह दे रहे हैं।मंडी में खरीददारी करने आये राजू सिंह और आदित्य प्रजापति ने बताया कि महीने भर पहले 25 से 30 रुपए में दो सौ ग्राम का मशरूम का पैकेट मिलता था तब वह पन्द्रह से बीस पैकेट मशरूम घर ले जाया करते थे।अब यही मशरूम 50 रुपए पैकेट मिला है।अब वह मात्र छः पैकेट ही खरीदें हैं।वह भी मात्र एक दुकान पर बचा था।मांग बढ़ने से मशरूम की खेती करने वाले भले फायदा कमा रहे हैं लेकिन नानवेज खाने वालों ने अप्रत्यक्ष रुप से परम्परागत शाकाहारियों की जेब ढीली कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button