अपराध

सुरक्षा मानको को दरकिनार कर नगर मे चल रहे कई मैरेज हाल

 

जौनपुर। नगर के कई व्यापारिक स्थलो जैसे मैरेज हाल पर कभी भी आग या अन्य बडी दुर्घटना हो सकती है। प्रषासन द्वारा सुरक्षा मानको को अनदेखा कर इन्हे मौखिक रूप से चला कर धनार्जन की अनुमति दी गयी हैं । कभी भी लखनउ अग्निकाण्ड से बडी दुर्घटना हो सकती है। जबकि जिला प्रषासन को स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दी जा चुकी है। सबसे अधिक दुर्घटना की संभावना लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कन्हईपुर चांदमारी के चर्चित मैरेज हाल का है। स्थानीय निवासी दीपनरायन यादव ने बताया कि उक्त मैरेज हाल सघन आबादी के भीटा बंजर भूमि पर बिना नक्शा पास कराये बना है। इस मैरेज हाल के पास सुरक्षा मानको से सम्बन्धित कोई भी लाइसेन्स नही है। मैरेज हाल मे बिजली के तार पूरे कैम्पस मे बेतरतीब फैले हुये हैं कभी भी बडी दुर्घटना हो सकती है जो बडी आबादी को आग की चपेट में ले सकती है। इसकी सूचना कई बार जिला प्रषासन को दी चुकी है। लगता है जब तक लननउ जैसी कोई बडी दुर्घटना नही हो जाती तब तक प्रषासन बिना सुरक्षामानक लाईसेन्स के सरकारी भूमि पर बने मैरेज हाल को चलवा कर धनार्जन कराता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button