अपराध
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स खाली करायेगा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा
प्रशासन की नजर, लाइन बाजार थानान्तर्गत कन्हईपुर चांदमारी मे अवैध कब्ज़ा ग्रसित भीटा भूमि पर

जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक, एंटी भूमाफिया के कार्यो की समीक्षा सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। कर करेत्तर की समीक्षा बैठक के दौरान आबकारी विभाग, राज्य कर विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, खनन विभाग सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग राजस्व प्राप्ति बढ़ाने हेतु प्रभावी प्रयास करें। जिलाधिकारी के द्वारा एंटी भू-माफिया अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शनिवार एवं रविवार की रात्रि में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की रोकथाम हेतु रोस्टरवार राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने नायब तहसीलदार, तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर कब्जे की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व से गठित एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स को पुनः सक्रिय किया जाए तथा न्यायालय के आदेश पर की गई पत्थरगड्डी को हटाने वालों के विरुद्ध तत्काल विधिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक माह कम से कम एक बार उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी समन्वय कर भूमि संबंधी विवादों एवं अतिक्रमण संबंधी मामलों के निस्तारण का प्रयास करें। जिलाधिकारी ने अविवादित वादों की लंबित की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए साथ ही लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण तथा राजस्व न्यायालयों में पारदर्शी एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ज्ञातव्य है कि लाइन बाजार थानान्तर्गत कन्हईपुर चांदमारी मे सौ करोड से अधिक मूल्य की भीटा भूमि पर भूमाफिया द्वारा कब्जा कर बनाये गये अवैध मैरेज हाल व षापिंग मार्ट की जानकारी लिखित एवं समाचार माध्यमो से नये जिलाधिकारी को मिलने लगी। जिलाधिकारी को लगा कि सार्वजनिक भूमि को खाली कराना आवष्यक है। चर्चा है कि जनपद प्रभारी मंत्री एवं उर्जा मंत्री ए0के0 षर्मा ने भी भूमाफियाओ के खिलाफ कार्यवाही कर सार्वजनिक भूमि को खाली कराने हेतु निर्देष दिया है। , एंटी भूमाफिया के कार्यो की समीक्षा बैठक मे अपर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ,अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट इन्द नन्दन सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।