जौनपुर मे तेज आंधी तूफान से भारी नुकसान, पत्रकार की क्रेटा कार क्षतिग्रस्त
जौनपुर। जिले में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को चैंका दिया। चक्रवाती तूफान से लोगों में दहशत व्याप्त हो गयी। इसके कारण भारी क्षति हुई। नगर स्थित वरिष्ठ पत्रकार डा ज्ञान प्रकाश सिंह के घर के कंपाउंड मे लगे पेड़ उखड़ गए. तूफान इतना तेज था कि कार की सुरक्षा के लिए बने टिन सेड धरासाई हो गये जिससे सेड मे खड़ी महँगी कार क्रेटा क्षति ग्रस्त हो गई. डॉ सिंह ने बताया कि ज़ब शहर के अंदर तूफान इतना तेज था तो बाहर देहात मैदान मे तूफान से कितनी हानि पहुंची होगी.. तेज आंधी के साथ शुरू हुई घनघोर बारिश ने जहां भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी, वहीं अचानक बदले इस मिजाज ने लोगों को सहमा भी दिया।
जिले मे शाम के समय ही आसमान में काले बादल इस कदर छा गए कि दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। आई इस आंधी और बारिश के कारण बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि तेज हवा और अंधेरे के चलते कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह अचानक मौसम बदलने से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज आंधी और अंधकार ने भय का माहौल भी बना दिया। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की गई है। ज्ञज्ञत हो कि अचानक बदले मौसम के कारण सड़कों पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवाएं करीब 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। तूफानी हवाओं का असर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखने को मिला। कई घरों का सामान मलबे और पानी में खराब हो गया। सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से पूरे जिले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे कई इलाके अंधेरे में डूब गए। आम की फसल और जायद की सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।



