अपराध

मैरेजहाल मे धडल्ले से घरेलू गैस सिलेन्डर से  बन रहा बारांतियों का खाना,प्रशासन का कोई डर नही


जौनपुर । इजरायल और इरान के युध्द के परिणाम स्वरूप जहां पूरा देष खाना बनाने की गैस की किल्लत से जूझ रहा है लोगो के घर भोजन बनाने के लिये गैस नही है वहीं शहर के मैरेज हालों मे अनुचित लाभ लेकर विभाग गैस पर खाना बनवा रहा हैं। कोई छापा नही कोई धर पकड नही । मैरेजहाल मालिक खुश तो सम्बन्धित विभाग खुश । आज कल चांदमारी कालोनी कन्हईपुर आराजी नम्बर 11 भीटा भूमि पर बना अवैध पलक मैरेज चर्चा मे है। स्थानीय निवासी दीपनरायन यादव ने बताया कि राजस्व विभाग की मिली भगत से भीटा भूमि पर कूट रचित कागज के सहारे बीरबल यादव ने सघन आवादी वाली कालानी मे मैरेजहाल बनवा लिया। इस मैरेज हाल का न कोई नकशा पास है न कोई लाइसेन्स है। लाख षिकायत और साक्ष्य देने के वावजूद भी प्रषासन कोई कार्यवाही नही का रहा है। पूरे जिले मे खाना बनाने की गैस आसानी से नही मिल रही है लेकिन इस मैरेजहाल मे खुले आम घरेलू गैस पर बारातियों का खाना बनाया जाता है कोई चेकिंग नही हो होती । दीपनरायन यादव सहित स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन से सघन आवादी वाली कालानी मे बने मैरेजहाल के सभी डाक्यूमेंटस की जांच कराने का का अनुरोध किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button