कन्हैपूर चांदमारी भीटा कब्जा अपडेट, एसडीएम सदर हटाए गए
सरकारी जमीनों पर से कब्जा हटाना, नवागत जिलाधिकारी की प्राथमिकता
जौनपुर. लाइन बाजार थाना क्षेत्र में. कन्हैपुर अराजी.नंबर 11 चांदमारी भीटा भूमि है सहित अन्य कई सरकारी जमीनों जिनकी बाजारू कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक है पर भूमाफिया का कब्जा है. जिसमें सबसे कीमती कन्हैपुर अराजी.नंबर 11 भीटा है जिस पर कूटरचित कागज व राजस्व विभाग की मिलीभगत से अनुचित लाभ लेकर बीरबल पुत्र रामप्रताप एवं उनके पुत्रों ने कब्जा कर मैरेज हाल एवं शौपिंग माल बना लिया है और सरकारी भूमि से लाखों रुपये कमाई करने लगा. स्थानीय निवासी दीपनारायण यादव ने बताया कि इस जमीन पर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद का सन 2011 से ही स्थगन आदेश है और मुकदमा. अब भी चल रहा है, अन्य कई अदालतों में भी मुकदमे चल रहे हैं. इसके बावजूद भी अनुचित लाभ लेकर भवनों का निर्माण करा कर पैसा कमाया जाने लगा. एसडीएम सदर के कार्यालय में पिछले 3 वर्ष से उक्त भूमि को पुनः भीटा भूमि में दर्ज करने के लिए सभी रिपोर्ट लग कर पडी थी लेकिन भीटा दर्ज नहीं किया जा रहा था, जब स्थानीय लोगों द्वारा पक्की नकल प्राप्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया तो एसडीएम कार्यालय से य़ह कह कर रिपोर्ट नहीं दी गयी कि कन्हैपुर के लोग पक्की नकल लेकर हाई कोर्ट चले जाएंगे और. पुनः भीटा भूमि में दर्ज करने का direction लेकर चले आयेंगे, और न तो नकल दी गयी और न भीटा में दर्ज किया गया ताकि मैरेज हाल की आमदनी. करायी जाती रहे और धन का बन्दर बांट होता रहे. कानपुर से आए नवागत जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन महोदय की ईमानदारी की चर्चा से प्रभावित होकर स्थानीय निवासी दीप नारायण यादव ने. उनसे मुलाकात कर कब्जा करने की पूरी बात बतायी. जिलाधिकारी महोदय ने कब्जा खाली कराने के प्रथम चरण मे एसडीएम सदर संतवीर सिंह को पद से हटा दिया, और नए एसडीएम को नियुक्त कर जांच का आदेश दिया है. दीप नारायन यादव ने बताया कि मैरेज हाल सीज करने का भी प्रार्थना पत्र दिया है जो सम्भवतः एक दो दिन आदेश हो जाएगा
