अपराध

सार्वजनिक भीटा भूमि पर बने अवैध मैरेजहाल मे आधी रात तक चिगघाड़ता रहा डीजे, प्रशासन असहाय

जौनपुर. लाइन बाजार थाना अंतर्गत चांदमारी कॉलोनी कन्हैई पुर सार्वजनिक भीटा भूमि आराजी नंबर 11 पर बिना किसी अनुमति के मानक के विपरीत  बनाये गए मैरेज हाल स्थानीय लोगों के लिए अभिशाप बन गया है. न कोई लाइसेंस, न कोई अनुमति सघन आबादी के बीच रात भर डीजे और आर्केस्ट्रा की कानफोड़ू आवाज स्थानीय लोगों को सोने नहीं दे रही है. लाख शिकायत के बावजूद प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है. स्थानीय निवासी दीप नारायण यादव बताते है कि इस भीटा भूमि पर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा स्थगन आदेश दिया गया है लेकिन  भूमाफिया से अनुचित लाभ ले कर राजस्व विभाग द्वारा सार्वजनिक भूमि पर  मैरेज हाल एवं मार्ट बनवा दिया गया है, मैरेज हाल न कोई नक्शा पास है नहीं कोई लाइसेंस लिया गया है. सार्वजानिक भीटा भूमि पर बने अवैध निर्माण हटाने मे जिला प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button