अपराध

जिलाधिकारी के स्थगन आदेश को नहीं मानता चांदमारी मे भू माफिया

जौनपुर. लाइन बाजार थाना अंतर्गत कन्हैयापुर आराजी नंबर 11 जो भीटा भूमि है जिस  माननीय उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश है पर भूमाफिया द्वारा कूट रचना  कर  कब्जा किए जाने की जानकारी पर जिलाधिकारी जौनपुर ने माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम मे दिनांक 5 जनवरी 2026 को  उक्त भूमि पर हर तरह के परिवर्तन, निर्माण आदि पर स्थगन दिया. लेकिन बीरबल यादव पुत्र रामप्रताप एवं उनके पुत्र गण द्वारा  जिलाधिकारी के आदेश को कूड़े दान मे फेंक कर उक्त आराजी मे हरे पेड़ कटवाना शुरू कर स्थगन भूमि पर परिवर्तन कर निर्माण करना चाहता है. स्थानीय निवासी दीपनारायण यादव ने बताया कि  किसी तरह के  स्थगन आदेश  को न मानकर सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले बीरबल  डीएम साहब के आदेश को नहीं मानते. न्यायालयों के स्थगन आदेश उनकी मर्जी को नहीं रोक सकते. और कब्ज़ा करते रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button