कंबल वितरण कार्यक्रम मे घुसी बेकाबू कार सात को मारी टक्कर 10 किलोमीटर तक युवक को घसीटा, मौत
मिर्ज़ापुर. अदलहाट के भूईली खास गांव के किनारे सड़क के किनारे दिन के लगभग 12:00 बजे बुजुर्गों को कंबल बांटा जा रहा था लगभग 300 लोग जुटे थे उसी समय एक बेकाबू कार भीड़ में घुस गई तेज गति के कारण ब्रेक नहीं लग पाया और 7लोगों को टक्कर मारी. सड़क के किनारे खड़े स्कूटी पर सवार युवक धर्मेंद्र की स्कूटी गिर गई लेकिन धर्मेंद्र कार के आगे वाले हिस्से में फस गया ग्रामीणों के गुस्से के डर से ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और तेज गति से करीब 10 किलोमीटर तक भागता रहा. हादसे में धर्मेंद्र का शरीर बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया और उसकी मौत हो गई. गाड़ी का ड्राइवर वाराणसी का रहने वाला जीशान अली था जीशान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है
बताया गया कि मृतक 23 वर्षीय धर्मेंद्र चंदौली के चकिया के मझगावा गांव का रहने वाला था.. जिस समय कार ने उसे टक्कर मारी उस समय कार की स्पीड लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी. ग्रामीणों के डर से कार चालक जीशान खान भाग कर पुलिस चौकी मे छिप गया. जहाँ पुलिस ने उसे ग्रामीणों की भीड़ से बचाया और गिरफ्तार कर लिया.