लावारिस शव इंतजामियां कमेटी ने किया दफ़्न

जौनपुर. जिले में मिलने वाले मुस्लिम लावारिश शव को दफन करवाने वाली कमेटी ने कोतवाली थाने से मिले एक शव को शाम हम्ज़ा चिश्ती स्थित कब्रिस्तान पर दफन करवाया. शव के बारे में पुलिस विभाग से आरक्षी अविनाश सिंह ने बताया कि यह मृतक लाइन बाजार का रहने वाला है. व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई है ,पोस्टमार्टम के बाद मुस्लिम समुदाय का होने पर कमेटी को सौंपा गया। देखने से अधेड़ का शव प्रतीत हो रहा था जिसकी उम्र लगभग 45 साल होगी ,कमेटी के द्वारा पूरे मुस्लिम रीति रिवाज से इसे हजरत हम्ज़ा चिश्ती स्थित कब्रिस्तान पर दफन करवाया गया, कमेटी के संस्थापक रियाजुल हक ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से मुस्लिम शव को दफन करने का सिलसिला लगातार जारी है इसी क्रम में यह 163 वा शव था। इस मौके पर कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे, नमाज ए जनाजा हाफीज अजहर रशिदाबादी ने अदा कराई।वही कमेटी के अन्य सदस्यों का भी विशेष योगदान रहा।