राज्य

सबेरे-सबेरे चटख धूप के साथ दिन का हुआ आगाज

जौनपुर. रविवार को जनपद में चटख धूप के साथ दिन का आगाज हुआ। शुक्रवार और शनिवार को भी धूप हुई थी लेकिन सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई थी। रविवार की सुबह कोहरा बिल्कुल नदारद था और जैसे ही सूर्योदय हुआ सूर्य की चमकदार किरणों के साथ ‘ गुड मॉर्निंग ‘ का एहसास लोगों को हुआ। पिछले दो सप्ताह से चली आ रही ठंड और गलन से आज राहत की उम्मीद की जा सकती है। लगभग 25 दिन से सूर्यदेव  का दर्शन दुर्लभ रहा,  लुका छुपी  चलती रहीं,  लेकिन कल शनिवार से मौसम ने करवट लिया और सूर्य देव ने चटक धूप के साथ बूढ़ों और बच्चों को खुश रहने का आशीर्वाद दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button