जौनपुर मे कागज पर चल रहा दर्जी प्रशिक्षण, न कोई योग्य ट्रेनर, न प्रशिक्षण सामग्री
मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षा योजना को बर्बाद करने पर तुले हैं ट्रेनिंग कराने वाले
जौनपुर. मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षा प्रशिक्षण योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना मे जौनपुर मे दर्जी का प्रशिक्षण चल रहा है. दि अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर ATDC द्वारा दर्जी ट्रेड मे जौनपुर मे प्रशिक्षण कराया जा रहा है. लेकिन ट्रेनिंग की दुर्दशा हो रही है यहां पर. न कोई योग्य ट्रेनर, न ही प्रशिक्षण का कोई सामान.
जिला उद्योग केंद्र जौनपुर की देखरेख मे हो रही ट्रेनिंग शुरू हुए चार दिन हो गया लेकिन प्रशिक्षण ले रही महिलाओ को सिलाई मशीन का दर्शन नहीं हुआ. अन्य कोई प्रशिक्षण सामग्री भी नहीं है. कोई योग्य ट्रेनर नहीं है. जो महिलाओ को लेकर सेंटर पर आते हैं उन्ही मे से किसी भी महिला को खड़ा करके ट्रेनर बना देते हैं और फोटो आदि खींच कर ट्रेनिंग की खाना पूर्ति कर दें रहे हैं. यहां ट्रेनिंग लेने वाली महिलाओ की दुर्दशा हो रही है. ट्रेनिंग ले रही महिलाओ ने बताया कि आधी ट्रेनिंग बीत गई लेकिन मशीन तक नहीं दिखाई. गयी. हम लोग दूर दूर से आ रहे हैं लेकिन सीखने को कुछ नहीं मिल रहा है. केवल समय की बर्बादी हो रही है
अभिभावकों ने बताया कि हम लोग शीघ्र ही जिलाधिकारी महोदय से मिल कर केवल कागज पर हो रही ट्रेनिंग की शिकायत करेंगे.