यूपीकान ने जौनपुर मे कराया इएसजी कार्यशाला

कार्यशाला मे सम्बोधित करते सहायक प्रबन्धक उद्योग
जौनपुर। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड रैम्प की योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय इएसजी जागरूकता प्रोग्राम यूपीकान लखनउ द्वारा पालीटेक्निक चैराहे पर कराया गया। कार्यशला का शुभारम्भ जिला उद्योग केन्द्र के सहायक प्रबन्घक नवल किशोर जी ने किया। उक्त कार्यशाला मे जौनपुर की मैनफैक्चरिंग इकाइयों को पर्यावरण सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सुशासन से सम्बन्धित मानकों औद्योगिक विकास उर्जा दक्षता श्रमिक कल्याण आदि विषयों के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी । जानकारी देने के लिये यूपीकान ने विशेषज्ञ संजय रस्तोगी जी को कार्यशाला मे भेजा था। अन्त मे उद्यमियों को सहायक प्रबन्घक ने प्रमाण पत्र वितरित किया। यूपीकान के जिला कोआर्डिनेटर ने अन्त मे आये हुये आगन्तुको एवं उद्यमियों को कार्यशाला मे समय निकाल कर आने पर धन्यवाद दिया।
