Uncategorized

आकाशीय बिजली की चपेट से युवक की मौत

  • जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के मढ़ी गांव में कार्यक्रम खत्म होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।   उक्त गांव निवासी पवन यादव पुत्र सरमु यादव मढी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम गयें हुए थें। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वह अपने घर के लिए जा ही रहे थें कि रास्ते में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयें। इस घटना से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button