चंदौली मे दर्जी प्रशिक्षण दूसरे चरण का समापन हुआ

चंदौली. यूपीकॉन द्वारा चलाये जा रहे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड का समापन श्री केदारनाथ धाम में किया गया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह जी थे. उन्होंने अपने संबोधन में अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत वह स्वरोजगार के लिए सरकार द्वारा मुहैया करायी जाने वाली साधन सुविधाओं को विस्तार से बताया और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया उन्होंने महिलाओं को अश्वस्त किया कि उनको अपना उद्योग लगाने में कोई दिक्कत आती है तो जिला उद्योग केंद्र चंदौली उनकी हर तरह से मदद करेगा. श्री धर्मेंद्र कुमार जी द्वारा समापन स्थल पर महिलाओं द्वारा बनाए गए प्रोटोटाइप कपड़ों का अवलोकन किया. गया. सहायक आयुक्त द्वारा प्रशिक्षण एवं खानपान की जानकारी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से लिया. सभी लोगों हर्ष ध्वनि के साथ अच्छे प्रशिक्षण एवं खानपान की प्रसंशा की. अंत मे यूपीकॉन के जिला कोऑर्डिनेटर डा ज्ञान प्रकाश सिंह ने मुख्य अतिथि का समापन समारोह मे पधारने के आभार व्यक्त किया.