यूपीकॉन ने नक्सली क्षेत्र नौगढ़ मे शुरू की दर्जी का प्रशिक्षण

नौगढ़ /चंदौली. यूपीकॉन लखनऊ ने चन्दौली से 80 किमी दूर पहाड़ी एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र नौगढ़ मे 10 दिवसीय दर्जी का प्रशिक्षण आज शनिवार को शुरू किया. यह प्रशिक्षण विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत चलाया जा रहा है. चंदौली जिला एक समय नक्सल गतिविधियों का गढ़ माना जाता था. खासकर इसका नौगढ़ क्षेत्र, जो घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से घिरा हुआ है, नक्सलियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना बन चुका था. इस क्षेत्र में नक्सलियों का दबदबा इस हद तक था कि वे गांवों में अपनी समानांतर सरकार चला रहे थे.. एक समय था सरकारी अधिकारी यहां जाने से कतराते थे लेकिन स्थिति थोड़ा सामान्य हुई है. यूपीकॉन का यह प्रयास वहाँ की गरीब महिलाओ को स्वावलम्बी बनने मे सहयोग करेगा. प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओ के अभिभावकों ने प्रशिक्षण देने आई यूपीकॉन की टीम को सुरक्षा प्रदान करने हेतु प्रशासन से अनुरोध किया है.