Uncategorizedराज्य

यूपीकॉन द्वारा चंदौली मे दर्जी ट्रेड का भब्य शुभारम्भ किया विधायक कैलाश आचार्य ने

चंदौली. यूपीकॉन लखनऊ द्वारा दिनांक 21जनवरी 2026 को चंदौली मे श्री केदारनाथ धाम वैकेट हाल मे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण  का उद्घाटन माननीय श्री कैलाश आचार्य विधायक चकिया चंदौली द्वारा किया गया. कार्यक्रम मे .संयुक्त आयुक्त उद्योग वाराणसी क्षेत्र मोहन शर्मा एवं सहायक आयुक्त  उद्योग चंदौली राजधारी प्रसाद गौतम की गरिमामयी उपस्थित रही.. यूपीकॉन के जिला कोर्डिनेटर डा ज्ञान प्रकाश सिंह ने बुके दे कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया. इस अवसर पर लाभार्थियों को योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई 10 दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल पर लाभार्थियों के लिए भोजन एवं रात्रि निवास की समुचित व्यवस्था की गई है साथ ही प्रशिक्षण स्थल पर यूपीकॉन द्वारा उद्यमी हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है जिसके माध्यम से लाभार्थियों को योजना से सम्बंधित जानकारी प्रदान की जाएगी. प्रशिक्षण  प्राप्त करने वालों के स्वास्थ्य एवं कल्याण की दृष्टिगत स्वास्थ्य आयोजित शिविर आयोजित किया गया था. इसमें अभ्यर्थियों द्वारा अपना ब्लड प्रेशर, डायबेटीज आदि की जांच की जा रही थी. कोऑर्डिनेटर ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि  प्रशिक्षण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी व्यवहारी के एवं स्वरोजगार मुखी बनाने के उद्देश्य संस्था द्वारा विभिन्न ट्रेड से संबंधित विशेषज्ञों बैंकों के अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा.

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रशिक्षण लेने आये अभ्यर्थियों को दिया. उन्होंने कहा कि दर्जी ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद महिलाएं आत्म निर्भर बनेगी. 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच की महिलाओ को उत्तर प्रदेश सरकार  5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण प्रदान कर रही है जिससे वे कई सिलाई मशीनों को खरीद कर वस्त्र निर्माण का कारखाना लगा सकती है और अधिक धनराशि कमा सकती हैं. इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त उद्योग वाराणसी क्षेत्र मोहन शर्मा ने उद्योग लगाने मे या अन्य तरह की सुविधा प्राप्त करने मे भरपूर सहयता देने का आश्वासन दिया. अंत मे यूपीकॉन के जिला कोऑर्डिनेटर डा ज्ञान प्रकाश सिंह ने आये हुए अतिथियों का  समारोह मे पधारने के लिए आभार व्यक्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button