Uncategorized

मुण्डन संस्कार को लेकर शीतला चौकियां धाम में श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़

जौनपुर. बृहस्पतिवार को मुण्डन संस्कार का अच्छा मुहुर्त होने के कारण मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड रही।सुबह ही मां शीतला की पूजा आरती करके मन्दिर खोलते ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। मुण्डन संस्कार का अच्छा मुहुर्त होने के कारण जौनपुर ही नहीं बल्कि आस पास के जनपदों के भी श्रद्धालु अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर मन्दिर परिसर के आस- पास स्थित बैठकों में चूल्हे,बर्तन,चौका,बेलन, लकड़ी आदि को लेकर हेलुआ, पूड़ी को प्रसाद के रूप में बनाकर माता जी को चढ़ाने के लिए दरबार में पहुंचने लगे।परिसर में उपस्थित नाई बच्चों का मुण्डन कर रहे थे बच्चों के साथ आई औरतें इस अवसर पर मांगलिक गीत गा रही थीं। जैसे- जैसे दिन चढ़ता गया श्रद्धालुओं की लाइन लम्बी होती गई।लोग अपने बच्चों को लेकर निजी फोर व्हीलर,आटो और ई रिक्सा से पहुंच रहे थे।

चूंकि इस समय शादी विवाह का दौर जारी है और ज्यादातर नव विवाहित जोड़े शादी के बाद माता रानी के दर्शन करने को भारी संख्या में पहुंच रहे हैं जिस कारण श्रद्धालुओं की भीड़ में इजाफा हो गया। होली का त्योहार करीब होने के कारण काफी संख्या में ग्रामीण जो दूसरे प्रदेशों में काम काज करते हैं वे घर आ गये हैं और मौसम अच्छा होने के चलते दर्शन पूजन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। विकास खंड सिकरारा के खानापट्टी गांव से अपने नाती मुंडन संस्कार कराने आयी नंदनी सिंह ने बताया कि उन्हें आज भीड़ की उम्मीद थी इसलिए वह सबेरे जल्द ही आ गई थी।इस बीच फूल,माला, नारियल चुनरी बेचने वालों की चांदी रही और पुलिस चौकन्नी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button