बिजली कनेक्शन और स्मार्ट प्रीपेड मीटर सस्ते
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2025 के अंतिम दिन बुधवार को प्रदेश के नए बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी है बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया आसान करने के साथ ही आयोग ने कनेक्शन लागत कम कर दिए हैं स्मार्ट मीटर की दरें भी काम कर दी गई है आयोग द्वारा जारी नई कास्ट डाटा बुक 2025 में उपभोक्ताओं के हित में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं आयोग ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन को नई दरों के लिहाज से 12 जनवरी तक सॉफ्टवेयर में बदलाव करने का आदेश दिया है नई डाटा बुक में आयोग ने उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति के लिए विभिन्न शुल्कों जैसे प्रोसेसिंग फीस सुरक्षा जमा सप्लाई अफॉर्डिंग चार्ज सामग्री लागत स्मार्ट मीटर लागत आदि की दरें निर्धारित की है और 300 मीटर तक दूरी और 150 किलो वाट तक लोड के लिए नए कनेक्शन के लिए कोई एस्टीमेट तैयार करने की आवश्यकता नहीं होगी अभी तक 40 मीटर से अधिक दूरी के सभी कनेक्शन के लिए एस्टीमेट बनाए जाते थे लाइफलाइन उपभोक्ताओं को 100 मीटर तक की दूरी के लिए आपूर्ति वहन शुल्क का भुगतान ₹500 के अग्रिम भुगतान के माध्यम से शेष राशि को कनेक्शन लेने की तिथि से 12 महीने तक बिजली के बिल में रुपए 45 की समान मासिक Already के माध्यम से भुगतान करने का विकल्प दिया गया है.

