बांग्लादेश में पिछले 35 दिनों में कम से कम 11 हिंदुओं की नृशन्स हत्या की गई
ढाका. 2 दिसम्बर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक आधिकारिक सूचना के अनुसार 11 हिंदू मारे गए.
2 दिसंबर 2025 को 22 वर्षीय सोने के हिंदू व्यापारी संतोष कर्मकांर की रात के समय बांग्लादेश के नरसिंहदी जिले में रायपुर उपजिला में गोली मारकर हत्या कर दी गई.
2 दिसंबर 2025 को 35 वर्षीय हिंदू मछली व्यापारी उत्पल सरकार की सुबह के समय फरीदपुर जिले के साथ्या उप जिला में बेरहमी से हत्या कर दी गई.
7 दिसंबर 2025 को 1971 के मुक्ति संग्राम के मुक्ति योंद्धा 75 वर्षीय योगेंद्र चंद्र राय और उनकी पत्नी सुबोना राय की रंगपुर में गला रेत कर हत्या कर दी गई
12 दिसंबर 2025 को 18 वर्षीय हिंदू ऑटो रिक्शा ड्राइवर संतोष चंद्र दास कोमिला गांव मे मृत पाए गए उनकी गला रेत कर हत्या कर मक्के के खेत में फेंक दिया गया था
18 दिसंबर 2025 को मैमनसिंह के भालुका में 27 वर्षीय हिंदू गारमेंट वर्कर दीपू चंद दास को इस्लामी भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला
24 दिसंबर 2025 को रजवाड़ी जिले के 30 वर्षीय हिंदू अमृत मंडल को भीड़ में पीट-पीट कर मार डाला उनके खिलाफ कई मामले थे..
29 दिसंबर 2025 को बांग्ला देश के अर्ध सैनिक सहायक बल अंसार वाहिनी के हिंदू सदस्य बृजेंद्र विश्वास को मैमन सिंह जिले में फैक्ट्री में साथी नोमान मियां ने गोली मार कर हत्या कर दी.
3 जनवरी 2026 को शरियातपुर जिले में हिंदू व्यापारी खोकन चंद्र दास को घर लौटते समय हमलावरों ने रोक कर चाकू मारा फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
5 जनवरी 2026 को एक अखबार के 38 वर्षीय कार्यवाहक संपादक और बर्फ फैक्ट्री के मालिक राणा प्रताप बैरागी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
5 जनवरी 2026 को नरसिंह नदी में अज्ञात हमलावरों ने 40 वर्षीय हिंदू दुकानदार शरत चक्रवर्ती मणी उर्फ मोनी चक्रवर्ती की धारदार हथियार से हत्या कर दी. साभार – दैनिक जागरण
