देश

प्रयागराज स्टेशन पर आम आदमी की तरह बैठे थे झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा

 

  • *प्रयागराज स्टेशन पर आम आदमी की तरह बैठे थे झारखंड के पूर्व सीएम

    , उनके पास बैठे लोग भी नहीं पहचान पाए।*
    पूर्व मुख्य मंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ प्रयागराज महा कुंभ में स्नान करके झारखंड लौटते समय प्लेटफ़ॉर्म पर बैठे नजर आए। उन्होंने महा कुंभ की व्यवस्था की तारीफ की। प्लेटफॉर्म पर बैठने के दौरान उन्हें किसी ने नहीं पहचाना। कुंभ मेले की सफल व्यवस्था के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई दी।

  • `आम जन की तरह प्लेटफॉर्म पर बैठे थे अर्जुन मुंडा।`
    केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड प्रान्त के मुख्य मंत्री रह चुके हैं। *महज 35 वर्ष की आयु में मुख्य मंत्री का पद संभालने वाले अर्जुन मुंडा के नाम देश में सबसे कम उम्र में मुख्य मंत्री बनने का रिकॉर्ड है।*
    अर्जुन मुंडा अकसर आम लोगों के बीच घुलने-मिलने के लिए जाने जाते हैं, चाहे वे राजनेता हों, उद्योगपति हों या खेल जगत की हस्तियां। महा कुंभ के दौरान भी उन्होंने अपनी यही सहजता दिखाई। *स्नान के बाद, बिना किसी विशेष वीआईपी सुविधा का उपयोग किए, वे आम श्रद्धालुओं की तरह प्लेटफॉर्म पर बैठकर अपनी ट्रेन का इंतजार करते नजर आए।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button