Uncategorized

पाइपलाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसी, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

जौनपुर हादसा पाइपलाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसी, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
जौनपुर केराकत, क्षेत्र के चौकिया शिवालय के पास उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब गैस पाइपलाइन निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों पर अचानक मिट्टी भरभराकर गिर गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक बाल-बाल बच निकला।
जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे सीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। निर्माण के तहत गहरी खुदाई कर पाइप जोड़ने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान ऊपर जमा की गई मिट्टी अचानक खिसक गई और नीचे काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय तीन लोग गड्ढे में वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। मिट्टी धंसते ही दो मजदूर उसमें दब गए, जबकि तीसरा किसी तरह बाहर निकलकर शोर मचाने लगा।
सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button