जौनपुर. S. I. R. का कमाल हैं कि पूरे देश फर्जी मतदाता पकड़े जा रहे हैं. जौनपुर भी अछूता नहीं.
जौनपुर मे पंचायत चुनाव को देखते हुए 30 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को 19 लाख 28560 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेज कर सत्यापन का निर्देश दिया है जिसे हर हालत में 20 फरवरी तक पूर्ण कर लेना है मौजूदा समय में 1734 ग्राम पंचायत में मतदाताओं की संख्या 37 लाख 23 हजार 888 है जिसमें 19 लाख 66 हजार 213 पुरुष तो 17 लाख 57 हजार 675 मतदाता महिलाएं हैं.
इसके पहले आयोग की ओर से 9लाख 51हजार 391 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जिला प्रशासन को सौंप गई थी इसमें से 2 लाख 78 हजार 880 डुप्लीकेट मतदाता मिले थे जिसमें से कुछ मृत्यु हो गई थी कुछ दूसरी जगह पर शिफ्टेड हैं.
जिले सर्वाधिक डुप्लीकेट मतदाता सुजानगंज ब्लॉक मे मिले हैं. एक लाख 17 हजार 307 मतदाताओं की पहचान हुई है. दूसरे स्थान पर शाहगंज ब्लॉक है जहाँ एक लाख 15 हजार 575 और तीसरे स्थान पर मछलीशहर ब्लॉक है जहाँ एक लाख 9 हजार 709 डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान हुई है
