देश

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज जल्द बंधेगे शादी बंधन मे

रिंकू सिंह बनेगे जौनपुर मे दामाद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की युवा सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बन्धन में बंधने जा रही हैं। बता दें कि मछलीशहर की युवा सांसद प्रिया सरोज की शादी की बात क्रिकेटर रिंकू सिंह से चल रही है।

सांसद प्रिया सरोज के पिता व केराकत विधायक तूफानी सरोज ने कहा है कि वर्तमान में सगाई की खबर झूठी है। हर पिता को बेटी की शादी की चिन्ता रहती है। हमें गर्व है कि हम प्रिया के पिता के नाम से विख्यात हो रहे हैं। क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिवार से शादी की बात चल रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही सांसद प्रिया सरोज की शादी होगी।

सूत्रों की मानें तो सांसद प्रिया सरोज युवा क्रिकेटर बल्लेबाज रिंकू सिंह से शादी करने जा रही हैं। दोनों के बीच रिश्ते की बात गुरुवार को अलीगढ़ जिले में हुई है। सूत्रों की मानें तो इण्डिया टीम के बेहतरीन बल्लेबाज रिंकू सिंह भी शादी के लिए हां कर दिये हैं।

बता दें कि प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से मछलीशहर सुरक्षित सीट से सांसद हैं। बाएं हाथ का ये क्रिकेटर रिंकू सिंह पिछले दो सालों से टीम इंडिया के लिये बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। अब ये खिलाड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button